बिहार थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ले रांची रोड में आंधी तूफान के कारण विशाल ताड़ का पेड़ गिरने से दो युवकों की मौत का लाइव वीडियो आया सामने

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

शुक्रवार को बिहार थाना क्षेत्र इलाके के कागजी मोहल्ला रांची रोड में आंधी तूफान के कारण विशाल तार का पेड़ मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को ऊपर गिर गया। जिससे दोनों मोटरसाइकिल पर सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

अब इस दर्दनाक हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है। इस लाइव वीडियो में आप साफ तौर पर दिख रहा है। आम दिनों की तरह लोग अपने-अपने कामों को लेकर इधर-उधर जाते दिख रहे हैं। इसी दौरान अस्पताल चौराहा से इमादपुर की ओर जा रही मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों पर आंधी तूफान के कारण विशाल तार का पेड़ गिरता हुआ दिख रहा है।

बिहार थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ले रांची रोड में आंधी तूफान के कारण विशाल ताड़ का पेड़ गिरने से दो युवकों की मौत का लाइव वीडियो आया सामने 2हालांकि वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों को कुछ समझ में आता तब तक दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। तार का पेड़ गिरने से लोग इधर-उधर भागते भी दिख रहे हैं। वही अभी इस घटना के बाद स्थानीय लोग काफी दहशत में है। प्रशासन से यह मांग है कि उन सभी पेड़ों को चिन्हित किया जाए जो आंधी तूफान में गिरने के कगार पर है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article