एसपी बेगूसराय ने बलिया थाना पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार सिंह को किया निलंबित 

DNB Bharat
एसपी बेगूसराय के निर्देश पर डीएसपी बलिया ने जांचोपरांत की कार्यवाई, सोसल मीडिया पर घूस मांगने का हुआ था विडियो वायरल
डीएनबी भारत डेस्क 
सोशल मीडिया/न्यूज चैनलों पर बलिया थाना के पुअनि अजय कुमार सिंह का पैसा मॉगते हुए एक विडियों वायरल हुआ है जिसकी जॉच बलिया SDPO से कराते हुए तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित।
सोशल मीडिया/न्यूज चैनलों के माध्यम से दिनांक 24.07.24 को बलिया थाने के पु०अ०नि० अजय कुमार सिंह का एक युवक से सेवा पानी के नाम पर पैसे मॉगने का एक विडियों वायरल हुआ।
वायरल विडियों के संबंध में पुलिस अधीक्षक बेगूसराय के द्वारा गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बलिया के नेतृत्व में वायरल विडियों का सत्यापन / जॉच कराया गया जिसमें पाया गया की ग्राम-शाहपुर दियारा, थाना-बलिया के एक युवक रामभज्जु यादव से सेवा पानी के नाम पर रूपया लेने के आरोप को प्रथम दृष्टया सत्य पाया गया।
तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक बेगूसराय के द्वारा बलिया थाने के पु०अ०नि० अजय कुमार सिंह के विरूद्ध कर्तव्यहीनता / अनुशासनहीनता के आरोप में विभागीय कार्यवाही प्रांरभ करते हुए तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवनयापन भत्ता पर निलंबित किया गया ।
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article