बेगूसराय के तेघड़ा में खाद दुकानदार उड़ा रहे सरकारी निर्देशों की धज्जियां, मूल्य से अधिक ले रहे खाद की कीमत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के तेघड़ा बाजार तथा इसके आस पास के क्षेत्रों में दुकानदारों द्वारा सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुये यूरिया खाद की धड़ल्ले से कालाबाजारी जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यूरिया खाद का सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य 266 रूपये प्रति बोरी है। इसी मूल्य पर किसानों को खाद उपलब्ध कराया जाना है लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। सच्चाई यह है कि उचित मूल्य पर किन्हीं किसानों को खाद नहीं मिल रहा है।

- Sponsored Ads-

किसानों का आरोप है कि दुकानदार द्वारा उन्हें यूरिया खाद 300 से 350 रूपये में दिया जाता है। कई किसानों ने इसकी शिकायत स्थानीय पदाधिकारी से की किन्तु पदाधिकारी द्वारा दुकानदारों से सांठगांठ कर मामले की लीपापोती कर दी जाती है। कई किसानों ने बताया कि खाद लेने के एवज में दुकानदार द्वारा उन्हें “नैनो” खरीदने के लिये मजबूर किया जाता है। किसानों का आरोप है कि दुकानदारों द्वारा खाद के नाम पर आर्थिक शोषण किया जा रहा है लेकिन पदाधिकारियों के लिये यह कोई मायने नहीं रखता।

मामले में पूछने पर प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी तेघड़ा ने बताया कि हमारा प्रयास है कि सभी किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध हो और यदि कालाबाजारी की कोई शिकायत मिलती है तो उसके विरूद्ध कार्रवाई होगी।

तेघड़ा, बेगूसराय से शशिभूषण भारद्वाज 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article