डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय/बीहट-राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 118 वीं जयंती के अवसर पर जीरोमाइल गोलंबर स्थित दिनकर की आदमकद प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी बेगूसराय रिची पांडेय, पुलिस अधीक्षक मनीष, बरौनी रिफाइनरी ईडी सत्यप्रकाश, सदर एसडीओ अश्विनी कुमार, तेघड़ा के पूर्व विधायक रामरतन सिंह, प्रो अमरेश शांडिल्य, अधिवक्ता सह भाजपा नेता अमरेन्द्र कुमार अमर, सीओ हेमंत अंकुर, नप बीहट कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार, बरौनी रिफाइनरी के मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन भास्कर हजारिका, मुख्य प्रबंधक मानव संसाधन नीरज कुमार, मंडल प्रमुख मार्केटिंग डिविजन महेश कुमार, सदर डीएसपी टू कुमारी दुर्गा शक्ति सहित अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर याद किया।
इस अवसर पर डीएम रिची पांडेय ने कहा कि दिनकर की प्रासंगिकता आज भी है।हाल ही में हिन्दी दिवस पर याद किए गए। उन्होंने कहा हमें गर्व है कि दिनकर की भूमि पर काम करने का मौका मिला है। आगे उन्होंने कहा आज के दौर में नयी पीढ़ी को दिनकर को पढ़ने और समझने की जरूरत है।

इसके सभी आगत अतिथियों ने दिनकर ग्राम सिमरिया पंचायत भवन एवं उनके आवास पर जाकर उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर दिनकर स्मृति विकास समिति अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, विशंभर सिंह, रामनाथ सिंह, विनोद बिहारी, स़ंजीब फिरोज, प्रवीण प्रियदर्शी सहित अन्य मौजूद थे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट