नालंदा : कई दशक पुराना विशाल पीपल का पेड़ अचानक टूटकर बिजली के तार पर गिरा, बाल बाल बचे कई लोग

DNB Bharat Desk

 

 बिहार थाना क्षेत्र इलाके के मोगलकुआं डाक बंगला चौक की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-मोगल कुआं डाकबांग्ला चौक के पास उस वक्त अचानक अपरा तफरी मच गई जब अचानक 100 साल पुराना विशालकाय पीपल का वृक्ष का आधा हिस्सा टूटकर बीच सड़क पर गिर गया। गनीमत यह रही कि जब पेड़ टूट कर गिरा। उस वक्त वहां पर लोगो की भीड़ भाड़ कम थी। दरअसल बिहार थाना क्षेत्र इलाके का यह मोगल कुआंडाक बंगला चौक है, जहां 100 साल पुराना पीपल का वृक्ष विराजमान है।

- Sponsored Ads-

नालंदा : कई दशक पुराना विशाल पीपल का पेड़ अचानक टूटकर बिजली के तार पर गिरा, बाल बाल बचे कई लोग 2स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार इस पीपल के वृक्ष में पानी डालने के कारण पीपल का एक हिस्सा सड़ गया था, जिसके कारण पीपल का एक हिस्सा सड़क किनारे लकड़ी की दुकान और सब्जी की दुकान के ऊपर गिर गई। इसी पेड़ के ऊपर से 11000 बिजली की तार भी गुजरी है।

नालंदा : कई दशक पुराना विशाल पीपल का पेड़ अचानक टूटकर बिजली के तार पर गिरा, बाल बाल बचे कई लोग 3जिसके ऊपर यह विशालकाय पीपल का पेड़ गिरा है। पीपल के पेड़ के गिरने से कुछ छोटे दुकानों को मामूली नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पीपल का पेड़ गिरने के कई मिनट के बाद भी बिजली सप्लाई लगातार जारी रहा। अगर बिजली की तार टूट जाता तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था लेकिन पीपल का पेड़ का कुछ हिस्सा इस 11000 की बिजली के तारों पर अटका हुआ था।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article