डीएनबी भारत डेस्क
खगड़िया जिले में अब कोशी नदी का कहर जारी हो चुका है। कोशी नदी बढ़ते पानी के कारण पानी का दबाव दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। जिस कारण कोशी नदी से सटे अलौली,श्रीपुर,अमौसी, समेत अन्य इलाके के बहियार में पानी तेजी से फ़ैल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस तरह से पानी का तेज बहाव है उससे प्रतीत होता है कि रात तक आसपास के गांव समेत घरों में पानी घुस जाएगा।
पानी में तीब्र गति से बढ़ोतरी को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने कोशी नदी से सटे अलौली प्रखंड को अलर्ट घोषित किया गया है। बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत समाजसेवी व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से अविलंब नाव समेत अन्य सुविधाओं की व्यवस्था करने कि मांग की है।
खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
