मंसूरचक में बंद घर का ताला तोड़ लाखों के सोना-चांदी और कीमती सामान ले उड़े चोर

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोविंदपुर एक पंचायत में चोरों ने एक बार फिर पुलिस गश्ती व्यवस्था को चुनौती देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। वार्ड संख्या 7 निवासी धीरज कुमार सुमन के बंद घर को निशाना बनाकर शुक्रवार की देर रात चोरों ने ताला तोड़ डाला और अंदर घुसकर जमकर लूटपाट की।

- Sponsored Ads-

बताया जाता है कि पीड़ित धीरज कुमार सुमन अपने घर को बंद कर दो दिन पहले इलाज के लिए बरौनी गया हुआ था। इसी मौके का फायदा उठाकर चोरों ने घर में रखे करीब 25 भरी चांदी, 2 भरी सोना, साथ ही फूल और स्टील के दो बक्सों में रखे बर्तन, कपड़े और अन्य जरूरी सामान पर हाथ साफ कर दिया।सुबह जब आसपास के लोगों को घटना की भनक लगी तो इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

मंसूरचक में बंद घर का ताला तोड़ लाखों के सोना-चांदी और कीमती सामान ले उड़े चोर 2मामले पर मंसूरचक प्रभारी थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि तेमुआ में चोरी की घटना की सूचना मिलते ही गश्ती दल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर BNS की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी।अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर बंद घरों को लगातार निशाना बना रहे ये चोर कब तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहेंगे?

Share This Article