समस्तीपुर में स्कूल से घर लौट रही दो छात्राओं का अपहरण, ई-रिक्शा से ले जा रहा था बदमाश; चकमा देकर भागीं बच्चियां

DNB Bharat Desk

बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ले में संदिग्ध हालात में भटकती मिलीं। मोहल्ले के लोगों की नजर जब दोनों पर पड़ी तो उन्हें रोक कर पूछताछ की गयी। पूछताछ के दौरान बच्चियों ने अपना घर और पता बताया।

- Sponsored Ads-

बच्चियों ने लोगों को बताया कि एक युवक ने उन्हें बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा में बैठा लिया और समस्तीपुर ले आया। किसी तरह मौका पाकर वे वहां से भाग निकलीं और मगरदही मोहल्ले तक पहुंच गईं। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों को अपने संरक्षण में लेकर उनके परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन भागे-भागे नगर थाना पहुंचे। दोनों बच्चियों को सकुशल देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली।

समस्तीपुर में स्कूल से घर लौट रही दो छात्राओं का अपहरण, ई-रिक्शा से ले जा रहा था बदमाश; चकमा देकर भागीं बच्चियां 2परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चियां घर से स्कूल गई थीं। स्कूल से निकलने के बाद वे दुकान जाने के लिए निकली थीं। इसी दौरान एक युवक ने उन्हें बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया और ई-रिक्शा में बैठाकर समस्तीपुर ले आया। हालांकि आरोपी युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस वहां लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी हुई है ताकि उस युवक की पहचान हो सके।

Share This Article