बछवाड़ा से प्रेम प्रसंग में घर से गायब शादीशुदा महिला को पुलिस ने विद्यापति थाना क्षेत्र से से किया बरामद

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत के विशनपुर गांव से गायब एक शादीशुदा महिला को बछवाड़ा थाना पुलिस ने विद्यापति नगर थाना  क्षेत्र से बरामद कर लिया है । मामले को लेकर थानाध्यक्ष बछवाड़ा अमित कुमार कांत ने बताया कि विगत दिनों विशनपुर पंचायत के विशनपुर गांव से शादीशुदा महिला के गायब होने को लेकर महिला के पति ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर शिकायत किया था ।

- Sponsored Ads-

महिला के पति के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में करवाई करते हुए वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर उक्त महिला को विद्यापति नगर गांव से बरामद कर लिया गया है । उन्होंने बताया कि महिला के द्वारा दो पुरुष के साथ शादी करने को लेकर दोनों पति महिला पर अपना अधिकार बनाना चाहते हैं ।

बछवाड़ा से प्रेम प्रसंग में घर से गायब शादीशुदा महिला को पुलिस ने विद्यापति थाना क्षेत्र से से किया बरामद 2उन्होंने बताया कि उक्त महिला के एक पैर से विकलांग है जबकि महिला का पहली शादी विद्यापति नगर गांव के पुरुष से परिजनों द्वारा कराया गया जो दोनों पैर से विकलांग है। शादी के बाद महिला का प्यार विशनपुर पंचायत के एक व्यक्ति से हो गया । जिसका एक हाथ कटा हुआ और वह व्यक्ति शादीशुदा है । जिसकी जानकारी उक्त महिला को नहीं था । उक्त महिला ने अपने पहले पति के घर से भाग कर उक्त प्रेमी के साथ दूसरी शादी कर लिया। दूसरे पति के साथ घर में विवाद होने को लेकर उक्त महिला पुनः भाग कर अपने पहले पति के घर चली गई । जिसको लेकर दूसरी शादी वाला पति ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर शिकायत किया था और अपने पत्नी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाया था ।

उन्होंने बताया कि महिला के पति के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में कार्रवाई करते हुए उक्त महिला को विद्यापति नगर गांव स्थित उसके पहले पति के घर से बरामद किया गया है उक्त महिला को पूछताछ के उपरांत 164 के बयान के लिए बेगूसराय न्यायालय भेजा गया है महिला के द्वारा दिए गए 164 के बयान व न्यायालय से प्राप्त निर्देश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article