वरमाला के बाद लड़की ने कहा लड़का मुझे पसंद नहीं, टूट गई शादी

DNB Bharat

खगड़िया जिला के रहीमपुर थाना क्षेत्र के नया टोला का मामला, उल्टे लड़की पक्ष ने लड़का को बनाया बंधक।

डीएनबी भारत डेस्क 

खगड़िया जिला में एक शादी समारोह की दिलचस्प कहानी सामने आईं है। गाजे बाजे के साथ दुल्हन के घर बारात आईं। वरमाला का रश्म भी हुआ। दुल्हन सुर्ख जोड़े में सजकर शादी की वेदी पर बैठने के लिए तैयार भी थी।लेकिन जैसे ही दूल्हा शादी करने विवाह मण्डप पर जाने लगा। अचानक दुल्हन ने शादी करने से यह कहकर इंकार कर दिया कि लड़का उसे पसंद नहीं है। लड़का मांसिक रूप से बीमार है। दुल्हन के इस फैसले से हर कोई हैरान है।

- Sponsored Ads-

शादी समारोह में पहुंचे लोग इस मामले को सूनकर हक्का – बका रह गये। लिहाजा दुल्हन छोटी कुमारी की शादी दूल्हा हितेश कुमार से नहीं हुई। इधर शादी नहीं होने के बाद तिलक में दिए सामान की वापसी को लेकर लड़की पक्ष ने दूल्हा समेत पांच बारातियों को एक स्कूल भवन में बंधक बना लिया है।

मामला मुफ्फसिल थाना इलाके के रहीमपुर नया टोला की है। जहां कल रात भागलपुर के नारायणपुर से बारात आईं थीं। लेकिन दुल्हन के इंकार करने के बाद शादी नहीं हो पाई। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। सामाजिक स्तर पर भी मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article