समस्तीपुर में चलती कार में लगी भीषण आग, बाल बाल बचे सवार,स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू

DNB Bharat Desk

खबर समस्तीपुर से आ रही है जहाँ हरपुर भूस्कौल गांव के समीप अचानक चलती महिंद्रा एक्सयूवी 500 गाड़ी में आग लग गई।वही मौके पर अफरा तफरी मच गई।

- Sponsored Ads-

हालांकि राहत की बात ये रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। गाड़ी में चार लोग सवार थे जो कि मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर की ओर आ रहे थे। 

समस्तीपुर में चलती कार में लगी भीषण आग, बाल बाल बचे सवार,स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू 2बताया जाता है कि गाड़ी में आग लगते ही चालक ने सूझ बूझ का परिचय देते हुए गाड़ी को सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को बाहर निकाला। गाड़ी में आग लगा देख स्थानीय लोग जमा हुए और लोगों की प्रयास से आग पर काबू पाया गया।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article