चिराग पासवान की सभा मे महिला सुरक्षाकर्मी के साथ छेड़खानी, भीड़ में बेबस पुलिस

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

चिकसौरा थाना क्षेत्र इलाके के हाई स्कूल दल्लू बीघा के मैदान में एनडीए की जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने शिरकत की। चिराग पासवान के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

- Sponsored Ads-

चिराग पासवान की सभा मे महिला सुरक्षाकर्मी के साथ छेड़खानी, भीड़ में बेबस पुलिस 2सुरक्षा के मद्देनजर हेलीपैड एरिया की भी घेराबंदी की गई थी। जैसे ही चिराग पासवान का हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर लैंड किया। वैसे ही सुरक्षा को धत्ता बताते हुए बास के बने बेरीकेटिंग को फांदकर एक युवक चिराग पासवान के पास जा पहुंचा और उन्हें जबरन माल भी पहनाया। इस दौरान सुरक्षा कर्मी को कुछ समझ आता तब तक युवक चिराग पासवान के पास पहुंचकर माला पहना दिया।

चिराग पासवान की सभा मे महिला सुरक्षाकर्मी के साथ छेड़खानी, भीड़ में बेबस पुलिस 3वहीं दूसरी अजीबोगरीब घटना इसी कार्यक्रम के दौरान देखने को मिला,जहां जनसभा के दौरान चिराग पासवान की सुरक्षा में लगे महिला सुरक्षाकर्मी ने भीड़ में शामिल एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। हालांकि छेड़छाड़ करने वाला युवक छेड़छाड़ कर भीड़ से भाग निकला।

चिराग पासवान की सभा मे महिला सुरक्षाकर्मी के साथ छेड़खानी, भीड़ में बेबस पुलिस 4छेड़छाड़ के बाद थोड़ी देर के लिए सभा में सुरक्षाकर्मी और वहां मौजूद भीड़ के साथ कहासुनी भी हुई। लोजपा नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मामले को शांतकराया गया। वही छेड़छाड़ के बाद महिला सुरक्षा कर्मी एवं उनके सहयोगी काफी गुस्से में दिखे।

डीएनबी भारत डेस्क

 

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article