बिहार में शराब माफिया, बालू माफिया, भू माफिया संम्हल जाए वरना कैमुर के हीं जेल में बंद कर देंगे – सम्राट चौधरी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

कैमुर जिले के मोहनियां में पहुंचे उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सासाराम संसदीय क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार शिवेश राम के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद पर जमकर तीखा प्रहार किया। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने केजरीवाल सहित विपक्ष के सभी नेताओं को चोरों का गिरोह बताया।

- Sponsored Ads-

बिहार में शराब माफिया, बालू माफिया, भू माफिया संम्हल जाए वरना कैमुर के हीं जेल में बंद कर देंगे - सम्राट चौधरी 2आधे घंटे के भड़ास में उन्होंने लालू परिवार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि अब बिहार में शराब माफिया, बालू माफिया, भू माफिया संम्हल जाए वरना कैमुर के हीं जेल में बंद कर देंगे या फिर वे खुद बिहार से भागने पर मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोलते हुए कहा कि न तो कांग्रेस पार्टी ने कभी आरक्षण  दिया और न ही लालू प्रसाद यादव ने दिया। जब भारत में पहली बार दलितों आदिवासियों को आरक्षण मिल रहा था तो पंडित जवाहरलाल नेहरू भी विरोध कर रहे थे।

बिहार में शराब माफिया, बालू माफिया, भू माफिया संम्हल जाए वरना कैमुर के हीं जेल में बंद कर देंगे - सम्राट चौधरी 3बाबा साहेब अंबेडकर, डॉक्टर श्यामा प्रसाद एवं राजेंद्र प्रसाद ने देने का काम किया। पहले लोग कहते थे की लाइट कब आएगी और अब लोग कहते हैं कि लाइट कब जायेगी। अब लालटेन का जमाना नहीं रह गया है घर घर में एलईडी जलने लगा है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत का विकास हो रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article