नालंदा के सहयोग शिविर में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान, 83 में 82 मामलों का मौके पर निपटारा

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से नालंदा जिले के विभिन्न पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। पपरनौसा और तियारी पंचायत में आयोजित शिविर में नगर आयुक्त एवं जनप्रतिनिधियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं।

शिविर में सबसे अधिक आवेदन भूमि विवाद, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और राजस्व मामलों से जुड़े प्राप्त हुए। अधिकारियों ने बताया कि तियारी पंचायत में आए 83 मामलों में से 82 का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।तियारी पंचायत सरकार भवन में पूर्व सीएम नीतीश की तस्वीर सहयोग शिविर में आकर्षण का केंद्र रहा।प्रशंसक शेखर मुखिया ने बताया कि नीतीश कुमार विकास पुरुष के नाम से जाने जाते है

नालंदा के सहयोग शिविर में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान, 83 में 82 मामलों का मौके पर निपटारा 2और नालंदा उनका गृह क्षेत्र है इसीलिए सहयोग शिविर में उनका तस्वीर रहना जरूरी था। वहीं पपरनौसा, चोरसुआ और इतासंग पंचायतों में भी बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। प्रशासन ने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और समस्याओं का पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है।

Share This Article