बेगूसराय में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में आज एक दर्दनाक हादसे में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया चौक की है। मृतक की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के माथार निवासी राजेंद्र सिंह के पुत्र कौशल कुमार के रूप में की गई है।

बेगूसराय में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2बताया जा रहा है कि कौशल कुमार बी ए सेमेस्टर 2 की परीक्षा देने के लिए मंझौल जा रहा था। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

बेगूसराय में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3बाद में स्थानीय लोगों के द्वारा मृतक के परिजनों को उक्त घटना से अवगत कराया गया। तत्पश्चात परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को इस घटना की सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article