देश के अति पिछड़ा का बेटा नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है – सम्राट चौधरी

DNB Bharat Desk

 

बछवाड़ा प्रखंड के चमथा एक पंचायत के छोटखूट दुर्गा मंदिर परिसर मैदान में चुनावी सभा का आयोजन

डीएनबी भारत डेस्क

हम आपसे वोट मांगने आए हैं साथियों,हम आप लोगो से आग्राह करने आया हूं कि 1990 से 2005 तक बिहार में लालू प्रसाद जी का राज्य रहा लेकिन किसी को ना तो आरक्षण मिला और ना ही किसी को न्याय मिला. उक्त बातें बछवाड़ा प्रखंड के चमथा एक पंचायत के छोटखूट दुर्गा मंदिर परिसर मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा.

- Sponsored Ads-

देश के अति पिछड़ा का बेटा नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है - सम्राट चौधरी 2उन्होंने कहा कि जब 2005 में नितीश कुमार मुख्यमंत्री बने तो 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देने का काम किया. इसलिए बेगूसराय से एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह के पक्ष में मतदान कर देश के अति पिछड़ा का बेटा नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है,चुनावी जनसभा की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष रूदल राय ने किया, वहीं मंच संचालन बलराम सिंह ने किया.

देश के अति पिछड़ा का बेटा नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है - सम्राट चौधरी 3वही उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि ये वामपंथी जो नरसंहार और दहशत का वातावरण फैलाता है,अपराध और भ्रष्ट्राचार को बढ़ावा देता है. उसको बिहार से समाप्त करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर कमल का बटन दबाकर गिरिराज सिंह को विजयी बनावे, यही समय है राजद और बामपंथी के मानसिकता को समाप्त करना है.

देश के अति पिछड़ा का बेटा नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है - सम्राट चौधरी 4बिहार सरकार के मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए एक एक वोट एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह के कमल निशान पर दिजिए.चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के खेल मंत्री सह बछवाड़ा विधायक सुरेन्द्र मेहता ने महागठबंधन के प्रत्यासी पर तंज कसते हुए कहा की ये लाल झंडे वाले विकास की बात नही करेंगे, ये सिर्फ खून खराबे की बात करेंगे, दुर्भाग्य से  लाल झंडे के प्रत्यासी का घर भी चमथा ही है.

देश के अति पिछड़ा का बेटा नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है - सम्राट चौधरी 5पंद्रह साल जो शख्स विधायक रह चुके हैं लेकिन चमथा का विकास नहीं हो सका आज ये लोग लगे हुए है कि किसी तरह मोदी को हटा कर इस देश पर फिर से राज करें और देश के साथ साथ बिहार को लूटे. बिहार को बर्बाद करने में लालू परिवार का सबसे बड़ा हाथ है.मौके पर राजीव वर्मा,अरविंद सिंह,प्रभाकर राय,सुधीर राय मुन्ना,अमियकश्यप,राजू कुमार राजा,श्री राम राय,संजय सिंह,पिंकी देवी,नंदलाल राय,कमल पासवान,गणेश प्रसाद सिंह,प्रमोद सिंह,मुकेश पटेल,राज कुमार समेत हजारों की संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article