समस्तीपुर: शादी में डांस को लेकर विवाद में पांच लोगो पर चाकू से हमला, एक की हालत नाजुक

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर में शादी समारोह में डांस को लेकर हुए विवाद के बाद एक सनकी ने महिला समेत पांच लोगों पर चाकू से वार कर दिया। इसमें एक की हालत गंभीर है। गांव की रहने वाली संजू देवी ने बताया उसके बेटे की शादी थी। बारात जाने से पूर्व लोग दरवाजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान उनके पड़ोसी लक्ष्मी राम का बेटे रविंद्र राम गांव के ही चंदन राम के बेटे (9) को डांस कराने लगा। डांस के दौरान बच्चा सड़क पर गिर पड़ा। जिससे उसका सिर फट गया। जिससे नाराज बच्चे के पिता चंदन ने रविंद्र को खरीखोटी सुनाई।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: शादी में डांस को लेकर विवाद में पांच लोगो पर चाकू से हमला, एक की हालत नाजुक 2लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। रविंद्र के परिवार वाले उसे छुड़ा कर वहां से ले गए।कुछ देर बाद रविन्द्र चाकू लेकर लौटा और चंदन पर हमला बोल दिया। इस दौरान उसे रामनाथ राम को पेट में चाकू मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया बीच-बचाव के दौरान उसने गांव के दिनेश राम, रंजू देवी व अमन कुमार को भी चाकू के वार से जख्मी कर दिया। हल्ला होने पर जुटे लोगों ने युवक को पकड़ना चाहा लेकिन युवक चाकू चमकता हुआ फरार हो गया।  घटना खानपुर थाना इलाके के मनबाड़ा गांव की है।

समस्तीपुर: शादी में डांस को लेकर विवाद में पांच लोगो पर चाकू से हमला, एक की हालत नाजुक 3जख्मी लोगों में गांव के ही चंदन राम, रामनाथ राम, दिनेश राम, रंजू देवी व अमन कुमार शामिल हैं। जख्मी लोगों में रामनाथ राम की स्थिति नाजुक बनी हुई है। जिसे परिवार के लोगो ने शहर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। अन्य घायलों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। सदर डीएसपी-2 विजय कुमार महतो ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। शादी समारोह में डांस को लेकर विवाद के बाद चाकू बाजी की घटना घटी है। घटना के बाद युवक फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article