बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट व गोलीबारी,गोलीबारी में एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल,वही मारपीट में चार लोग घायल

DNB Bharat Desk

घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के खरहट वार्ड नंबर 8 की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में जमीनी बात को लेकर जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति को गोली लग गई है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। जबकि मारपीट में अन्य चार लोग भी गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां गोली लगने से घायल व्यक्ति की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट व गोलीबारी,गोलीबारी में एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल,वही मारपीट में चार लोग घायल 2घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के खरहट वार्ड नंबर 8 की है। घायल व्यक्ति की पहचान खरहट गांव के रहने वाले उपेंद्र शाह का पुत्र विक्रम शाह के रूप में की गईहै। परिजनों ने बताया है कि अपने जमीन पर घेराबंदी की जा रही थी तभी गांव के ही पड़ोसी दबंग आए और गाली गलौज करने लगे गाली गलौज का विरोध किया गया तो इसी से नाराज होकर दबंगों ने पहले लाठी डांटे से सभी लोगों को पीटना शुरू कर दिया

बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट व गोलीबारी,गोलीबारी में एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल,वही मारपीट में चार लोग घायल 3 इससे भी मन नहीं भरा तो दबंगों के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया इस फायरिंग में विक्रम कुमार शाह को सिर में गोली लग गई जबकि मारपीट में चार अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने साहेवपुर कमाल थाना पुलिस को दी

बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट व गोलीबारी,गोलीबारी में एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल,वही मारपीट में चार लोग घायल 4मौके पर साहेवपुर कमाल थाने की पुलिस पहुंचकर गोली से घायल विक्रम कुमार शाह को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है फिलहाल साहेवपुर कमाल थाने पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

Share This Article