डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने शराब के नशे में बड़ी घटना को अंजाम देते हुए लूटपाट की है । साथ ही साथ लूटपाट के दौरान अपराधियों ने घर में मौजूद लोगों की जमकर पिटाई कर दी जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है।

घटना लाखो थाना क्षेत्र के लाखो गांव की है । पीड़ित अनिल कुमार ने आरोप लगाया है कि वह अपने घर से अलग डेरा पर रहते थे एवं वही घर के जरूरत का सामान भी रखते थे। बीते शाम तकरीबन 10 की संख्या में अपराधी उक्त स्थल पर पहुंचे और पहले लूटपाट शुरू कर दी । परिवार के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने बेरहमी से सभी लोगों की पिटाई कर दी जिसमें अनिल कुमार उनके पुत्र प्रश्नजीत कुमार एवं उनके भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि सदर अस्पताल पहुंचने के बाद जब एक्सरे कराने के लिए गए तो अस्पताल कर्मियों के द्वारा बताया गया कि सदर अस्पताल का एक्सरे मशीन ही खराब है। वही पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि लाखों थाने को फोन करने के बाद भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंची तब 112 की टीम को फोन किया गया तब मौके पर पहुंचकर 112 की टीम ने सभी लोगों की जान बचाई।
डीएनबी भारत डेस्क