भाजपा का ‘मोदी की गारंटी’ जारी

DNB Bharat Desk

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में महज पांच दिन बचा है और भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। भाजपा के संकल्प पत्र में विकास, कल्याण और हिंदुत्व के अलावा विकसित भारत का रोडमैप के मुद्दे को प्रदर्शित किया गया है।

भाजपा ने किसान और महिलाओं के विकास पर खासा जोर दिया है। संकल्प पत्र के अनुसार मुद्रा लोन की सीमा बढ़ा कर 20 लाख रुपया किया जायेगा, पूरे देश में जन औषधि केंद्र खोला जाएगा ताकि सस्ती दवा मिल सके। 70 वर्ष से अधिक के सभी बुजुर्ग को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिलेगा। पाइप के माध्यम से घरों तक सस्ती गैस पहुंचाई जाएगी। देश में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।

- Sponsored Ads-

गरीबों के लिए चलाए जा रहे सभी योजनाओं का विस्तार किया जाएगा। देश में गरीबों के लिए 3 करोड़ घर बनाए जायेंगे। श्री अन्न नैनो यूरिया और कृषि आधारभूत ढांचे का करेंगे विकास। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र को ‘मोदी की गारंटी’ नाम दिया है। भाजपा के मेनिफेस्टो जारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य दिग्गज शामिल थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article