भगवानपुर पुलिस ने गोलीकांड के छह फरार आरोपित के घर चशपाया इश्तहार

DNB Bharat

बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार के निर्देश पर न्यायालय के आदेश से की गई कार्रवाई।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। जहां चर्चित गोलीकांड के मामले में छह अपराधियों के खिलाफ ढोल बाजे के साथ घर पर पहुंचकर कुर्की जप्ती एवं इश्तिहार चिपकाने का काम किया। बताते चले कि भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भीठसारी गांव में बीते सितंबर माह में अपराधियों द्वारा हुए गोली कांड में शामिल छ,आरोपियों के घर पर पुलिस ने ढ़ोल बजबा कर कुर्की जप्ती का इश्तिहार चिपकाया।

- Sponsored Ads-

भगवानपुर पुलिस ने गोलीकांड के छह फरार आरोपित के घर चशपाया इश्तहार 2

इस दौरान मौके पर लोगों की काफी भीड़ लग गई। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने बताया कि बीते सितंबर माह में भीठसारी गांव में हुए गोली कांड में दो पुरुष व एक महिला घायल हो गए थे। जिसको लेकर भीठसारी गांव निवासी भरत पासवान ने थाने में आवेदन देकर आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया था। जिसमें दो अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

उन्होंने बताया कि उक्त मामले में फरार चल रहे आरोपित भगवानपुर निवासी संजीब साह के पुत्र घनश्याम साह उर्फ आयुष, नौला निवासी मंटुन ठाकुर के पुत्र धर्मदेव ठाकुर व अशोक पासवान के पुत्र राहुल पासवान, भीठ निवासी रामाधार सहनी के पुत्र अटल सहनी, भोला सहनी के पुत्र आशीष सहनी, रंजन सिंह के पुत्र मन्नू सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश से कुर्की का इश्तिहार चशपाया गया।

अपर थानाध्यक्ष राजीब कुमार सिंह व एसआई महेश प्रसाद पुलिस बल के साथ उक्त सभी आरोपितों के घर पहुंच कर ढ़ोल बजवा कर इश्तिहार चिपकाया। पुलिस के द्वारा सभी आरोपितों के घर इश्तिहार चिपकाने के बाद उसके परिजनों व आसपास के लोगों को उसे न्यायालय में आत्मसमर्पण करने को कहा गया।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article