डीएनबी भारत डेस्क
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत रजाकपुर पंचायत के छतौना चौर से चार मोटर पंप खोलने का मामला प्रकाश में आया है।मोटर पंप की चोरी की घटना के शुरुआत होने से क्षेत्र के किसानों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।

विदित हो कि इससे पूर्व भी कई किसानों के मोटर पंप चोर खोलकर ले जा चुका है।छतौना के शिवम कुमार पिता दानी शंकर सिंह छतौना वार्ड नंबर 14 निवासी ने बताया कि लूबी कंपनी का पंप जो 3 एचपी का था जिसका मूल्य ₹22 हजार है।कृषक शिवम कुमार ने बताया कि अन्य दिनों की भांति 11 बजे रात्रि तक मोटर पंप लगा हुआ देखकर आए थे।
रात्रि 11 बजे के बाद लीची क्यारी बड़ा बागान से मोटर चोरी हुई है।बेगमपुर के किसान अमरकांत पिता श्याम नंदन महतो ने बताया कि कोयल कंपनी का 2 एचपी का मोटर था जिसका मूल्य ₹14 हजार था।यह स्टेट ट्यूबवेल के पीछे से चोरी कर लिया गया। बेगमपुर के ही किसान सिकंदर महतो पिता स्व० रामविलास महतो ने बताया कि लूबी कंपनी का 2 एचपी का मोटर था जिसका मूल्य ₹15 हजार था।यह ठाकुर आम बगीचा बोर्डिंग के बगल से चोरी हुई है।
वहीं बेगमपुर के किसान लाल बाबू पिता स्व० भोला महतो ने बताया कि मेरा लूबी कंपनी का 2 एचपी का मोटर था जिसका दाम ₹15 हजार था जिसको रात्रि 11 बजे के बाद चार गोतनिया गाछी से चोरी कर लिया गया।किसानों को प्राकृतिक आपदा के साथ चोरों की मार भी सहना पड़ता है।चोरी की घटना के बारे में पूछने पर थानाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने बताया कि मुझे अभी तक किसी भी मामले की जानकारी नहीं मिली है।जानकारी मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बेगूसराय नावकोठी संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट