बरौनी में 25 महिलाओं का किया गया बंध्याकरण

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी में शुक्रवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डॉ संतोष कुमार झा एवं स्वास्थ्य प्रबंधक संजय कुमार सिंह के प्रबंधन में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर प्रखण्ड क्षेत्र के 25 महिलाओं का सफ़ल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया।

- Sponsored Ads-

मिली जानकारी अनुसार सदर अस्पताल बेगूसराय के विशेषज्ञ शल्य चिकित्सक डॉ पूनम कुमारी, स्मृति कुमारी, समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ स्निग्धा कुमारी द्वारा ओटी टीम के सहयोग से सभी महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया।

इस दौरान जीएनएम सह ओटी इंचार्ज सुमन कुमारी, रेखा कुमारी, विभा भारती, एएनएम हीना कुमारी, संगीता कुमारी, नीतू कुमारी, स्वास्थ्य कर्मी सदर अस्पताल नारायण कुमार, ईएमटी मनोज कुमार, धर्मवीर कुमार, मो चांद बाबू सहित अन्य उपस्थित थे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डॉ संतोष कुमार झा ने बताया कि ऑपरेशन के लिए ऑपरेशन से पूर्व ही सभी तैयारी कर लिया जाता है तथा समन्वय एवं प्रबंधन के लिए बीएचएम संजय कुमार सिंह के द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित किया जाता है। सभी मरीजों को ऑपरेशन से पूर्व एवं ऑपरेशन के दौरान तथा ऑपरेशन के बाद एक सप्ताह तक का सभी दवाइयां, इंजेक्शन मुफ्त दिया जाता है। साथ ही साथ प्रोत्साहन राशि सीधे खाता में भुगतान किया जाता है।

बरौनी, बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

Share This Article