समस्तीपुर: चेक बाउंस मामले में प्रोफेसर विनोद कुमार सिंह को जेल

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर। न्यायालय से फरार अभियुक्त मथुरापुर थाना क्षेत्र के मन्नीपुर निवासी अजब नारायण सिंह के पुत्र प्रोफेसर विनोद कुमार सिंह को शुक्रवार को नयायालय ने जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि चेक बाउंस मामले में प्रभात कुमार चौधरी के न्यायालय से एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत किया गया था।

वारंट के आलोक में मथुरापुर थाना की पुलिस ने शुक्रवार को वारंटी विनोद कुमार सिंह के घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं रुपये जमा नही करने पर न्यायालय ने फरार अभियुक्त को जेल भेज दिया है। मालूम हो कि प्रोफेसर विनोद कुमार सिंह ने प्रमोद प्रभाकर से किराया पर मकान लिया था।

समस्तीपुर: चेक बाउंस मामले में प्रोफेसर विनोद कुमार सिंह को जेल 2किराया के एगेंस्ट में 100000 एक लाख रुपये का चेक दिया था। जो चेक बाउंस हो गया था जिसके एगेंस्ट में प्रमोद प्रभाकर ने न्यायालय में केस दायर किया था । दायर कांड संख्या 820/2017 में मुकदमा दायर किया गया था। इसी के आलोक में शुक्रवार को न्यायालय ने जेल भेज दिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article