नालंदा: परीक्षा देकर लौट रहे नर्सिंग के छात्र को बदमाशो ने मारी गोली, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

DNB Bharat Desk

 

दीपनगर थाना इलाके के गोलापर जेपी कॉलेज के समीप की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के गोलापुर गांव में बदमाशों ने नर्सिंग के छात्र को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना के संबंध में जख्मी छात्र रोहित कुमार ने बताया कि पूर्व से जेपी कॉलेज के पास नामांकन के विवाद को लेकर मारपीट हो रही थी।

- Sponsored Ads-

नालंदा: परीक्षा देकर लौट रहे नर्सिंग के छात्र को बदमाशो ने मारी गोली, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज 2इसी दौरान छात्र रोहित कुमार जेपी कॉलेज से परीक्षा देकर अपने घर जा रहा था। तभी एक गोली नर्सिंग के छात्र रोहित कुमार को लग गई और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटनास्थल पर मौजूद छात्र ने बताया कि जेपी b.Ed कॉलेज में नामांकन के लिए 70 हजार रुपए दिया गया था लेकिन रसीद सिर्फ 40 हजार का ही दिया गया। शेष तीस हजार के राशि के रसीद की मांग किया जा रहा था।

नालंदा: परीक्षा देकर लौट रहे नर्सिंग के छात्र को बदमाशो ने मारी गोली, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज 3इसी विवाद को लेकर आज गोलापुर के समीप मारपीट हो रही थी।इसी दौरान पास से गुजर रहे छात्र रोहित कुमार को गोली लग गई। इसी नामांकन के विवाद को लेकर विकास कुमार के गुर्गों के साथ नर्सिंग के छात्र के साथ मारपीट और गोलीबारी की गई।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article