खोदावंदपुर प्रखंड के तेतराही गांव में आग लगने से झोपड़ीनुमा गोहाल जलकर हुआ राख

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड के बाड़ा पंचायत के तेतराही गांव में शुक्रवार की बीती रात आग लगने से झोपड़ीनुमा गोहाल जलकर राख हो गयी.घटना की सूचना मिलते ही दर्जनों लोगों की भीड़ जुट और स्थानीय लोगों के अथक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया.इस घटना में तेतराही गांव स्थित वार्ड तेरह निवासी रामचन्द्र महतो के पुत्र बिंदेश्वरी महतो का घर आंशिक रुप से जल गया,

- Sponsored Ads-

लेकिन उन्हीं के झोपड़ीनुमा गोहाल पूरी तरह से जलकर राख हो गया. उन्होंने बताया कि आग आठ मार्च की बीती रात उनके घर के एक हिस्से में लग गयी, जो फैलते हुए बगल के पशुघर को पूरी तरह से अपने चपेट में ले लिया. जब तक लोग आग बुझाने के लिए संभले, तब तक आग गोहाल को पूरी तरह से जलाकर रख दिया. जबकि इस घटना में सभी लोग बाल बाल बच गयें.

खोदावंदपुर प्रखंड के तेतराही गांव में आग लगने से झोपड़ीनुमा गोहाल जलकर हुआ राख 2पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि घटना की सूचना पंचायत के मुखिया एवं स्थानीय अधिकारियों को भी दे दिया गया है. उन्होंने बताया कि आगलगी की घटना में पच्चीस हजार से अधिक की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article