नालंदा: बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने निकाला कैंडल मार्च, प्रधानाध्यापक के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग

DNB Bharat Desk

 

23 फरवरी को प्रधानाध्यापक की गोली मारकर हुई थी हत्या, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा: पिछले 23 फरवरी को नगरनौसा थाना क्षेत्र इलाके के खजुरिया बीघा गांव के समीप अज्ञात अपराधियों ने मध्य विद्यालय दीरीपर में पदस्थापित प्रधानाध्यापक पुरुषोत्तम कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की गुंज अब राजनीतिक गलियारों में गूंजने लगी है। इस घटना को लेकर अब बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ को महागठबंधन का साथ भी मिल चुका है।

- Sponsored Ads-

नालंदा: बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने निकाला कैंडल मार्च, प्रधानाध्यापक के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग 2प्रधानाध्यापक की गोली मारकर हत्या मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने के करण शिक्षक संघ में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। इसी कड़ी में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के द्वारा बुधवार को बिहारशरीफ अस्पताल चौराहा से कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध प्रकट किया। शिक्षक संघ प्रदेश संयोजक ने कहा कि प्रधानाध्यापक की गोली मारकर हत्या मामले में अभी तक पुलिस के तरफ से किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

नालंदा: बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने निकाला कैंडल मार्च, प्रधानाध्यापक के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग 3जिसके कारण जिले के सभी शिक्षकों में काफी रोष देखा है। जिले में लगातार शिक्षक अपराधियों के गोली के शिकार हो रहे हैं। जिससे शिक्षक एवं शिक्षक के परिजन काफी दहशत में जीने को मजबूर है। इन दोनों बिहार में हत्यारे बेलगाम हो गए हैं। जिले के सभी शिक्षक संगठन प्रशासन से यह मांग करती है कि प्रधानाध्यापक पुरुषोत्तम कुमार की हथियारों को तत्काल गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिया जाय। नहीं तो सभी शिक्षक संघ उग्र आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे जिसकी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article