वाहन जांच करने स्वयं रोड पर उतड़े वीरपुर थानाध्यक्ष,बाइक सवारों में मचा हड़कंप

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर में विभागीय आदेश के आलोक में रविवार को थाना अध्यक्ष संजीव कुमार स्वयं दल बल के साथ बाहन जांच करने बेगूसराय संजात पथ के खैय पुल के पास रोड पर उतर गये। जिससे बाइक सवारों में हरकंम्प मचा रहा।इस दौरान पुलिस के द्वारा बाइक सवारों के डांर, डिक्की, हेलमेट समेत वाहन से संबंधित जरूरत की कागजातों को भी देखा जा रहा था।

- Sponsored Ads-

वाहन जांच करने स्वयं रोड पर उतड़े वीरपुर थानाध्यक्ष,बाइक सवारों में मचा हड़कंप 2मौके पर मौजूद थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि अपराध नियंत्रण व अबैध समानों की स्थानांतरण पर रोक लगने व रोड एक्सीडेंट में कमी लाने के उद्देश्यों से बाहन जांच अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि 65 बाइकों की जांच किया गया है। जिसमें दो बाइक सवार से दो हजार रुपए जुर्माना भी वसूल किया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article