बछवाड़ा के रुदौली पंचायत के उप मुखिया हत्याकांड मामले के आरोपी के घर पुलिस ने किया कुर्की जप्ती

DNB Bharat Desk

 

हत्याकांड मामले में 8 अभियुक्त द्वारा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया गया । जबकि एक अभियुक्त राहुल कुमार उर्फ रक्ता न्यायालय से फरार चल रहा था ।

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रुदौली पंचायत के रुदौली गांव में शनिवार को बछवाड़ा थाना पुलिस ने उप मुखिया हत्याकांड मामले के फरार आरोपी के घर कुर्की जप्ती किया है । मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि रुदौली पंचायत के भरौल गांव निवासी राम प्रकाश ईश्वर के पुत्र राहुल कुमार उर्फ रक्ता के घर कुर्की जप्ती किया गया है । उन्होंने बताया कि विगत दिनों रुदौली पंचायत के उप मुखिया भरौल गांव निवासी राम प्रगास पासवान के पुत्र रुदौली पंचायत के उप मुखिया अजय पासवान की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर दिया था ।

- Sponsored Ads-

हत्या मामले को लेकर मृतक के पिता राम प्रगास पासवान ने कुल 9 नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ बछवाड़ा थाना में प्राथमिक की दर्ज कराया था। प्राथमिक की दर्ज होने के उपरांत उक्त हत्याकांड मामले में 8 अभियुक्त द्वारा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया गया । जबकि एक अभियुक्त राहुल कुमार उर्फ रक्ता न्यायालय से फरार चल रहा था । जिसको लेकर न्यायालय द्वारा उक्त आरोपी के विरुद्ध कुर्की जप्ती वारंट निर्गत किया गया । न्यायालय के आदेश अनुसार उक्त आरोपी के घर कुर्की जप्ती किया गया है ।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article