बेगूसराय सदर अस्पताल में स्वास्थ व्यवस्था की हलात को लेकर विधानसभा की एक कमिटी ने किया औचक निरीक्षण किया

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय मे विधानसभा की एक कमिटी के द्वारा जिला में स्वास्थ व्यवस्था की हालत और मरीजों को मिलने वाली सुविधा का जायजा लेने के उद्देश से बेगूसराय सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। जिससे स्वास्थ कर्मियो में हड़कंप मचा रहा। इस कमिटी में शामिल कई विधायको के द्वारा सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डो का गहनता से निरीक्षण किया गया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय सदर अस्पताल में स्वास्थ व्यवस्था की हलात को लेकर विधानसभा की एक कमिटी ने किया औचक निरीक्षण किया 2इस दौरान साफ सफाई और अन्य दूसरी सुविधा का जायजा लिया गया। टीम के सदस्यों के द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी बात चीत कर उनसे अस्पताल के द्वारा मिलने वाली सुविधा के संबंध में जानकारी ली गईं।बाद मे सिविल सर्जन और डॉक्टरों के साथ एक बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

बेगूसराय सदर अस्पताल में स्वास्थ व्यवस्था की हलात को लेकर विधानसभा की एक कमिटी ने किया औचक निरीक्षण किया 3इस संबंध में पूछे जाने पर टीम के सदस्यों ने बताया कि बेगूसराय में विधानसभा की कमेटी के द्वारा जिला के वीभिन्य जगहों  निरीक्षण किया गया है। जिसमें संस्थागत तरीके से जनता को क्या फायदा दिया जा रहा है खास तौर पर अल्पसंख्यक को उसका निरीक्षण बातचीत और उसका रिपोर्टिंग करना उद्देश था।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article