बछवाड़ा के रानी दो पंचायत में राजद नेता का कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

पटना से खगड़िया जाने के दौरान शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता पार्टी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद साहनी को प्रखंड क्षेत्र के रानी दो पंचायत स्थित बेगमसराय चौक पर राजद कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री साहनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आम जनता के साथ राज्य सरकार के द्वारा विश्वास घात किया गया है।

- Sponsored Ads-

इस विश्वास घात का जबाव 2024 के चुनाव में आम जनता देने के लिए अपना कमर को चुकी है। उन्होंने कहा कि जन विश्वास यात्रा को लेकर पार्टी द्वारा खगड़िया का प्रभारी बनाया गया है। इसलिए जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए खगड़िया जा रहे हैं। उन्होंने कहा गरीबो के मसीहा जन जन के नेता,बहुजन के नेता,शोषित वंचित के नेता लालू प्रसाद,कांग्रेस के राहुल गाँधी,सीता राम येचुरी ने संयुक रूप से आह्वान किया है कि 3 मार्च 2024 को जन विश्वास महारैली पटना के गांधी मैदान में होने वाली है उसकी भी तैयारी में हम लोग जा रहे हैं।

बछवाड़ा के रानी दो पंचायत में राजद नेता का कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत 2उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्याद लोग रैली में पहुंचकर रैली को सफल बनाकर अपने नेता का मनोबल बढ़ाये। उन्होंने गोधना पंचायत के राजद नेता बलराम निषाद से मुलाकात कर उनके माता का निधन पर शोक संवेदना प्रकट किया। मौके पर राजद पूर्व जिला प्रवक्ता श्याम दास,प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव,युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रुपेश यादव,जिला महासचिव अरुण यादव,जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार, वरिष्ठ राजद नेता मनोज साहनी,युवा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश मेहता,राजद नेता अशोक यादव,धर्मेंद्र कुमार, युवा जिला सचिव गौरव कुमार दास समेत दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

डीएनबी भारत डेस्क

 

Share This Article