डीआईजी ने नगर थाना बेगूसराय का किया निरीक्षण, एसपी भी रहे मौजूद

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय खगड़िया रेंज के डीआईजी बाबूराम ने आज बेगूसराय नगर थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार एवं सदर डीएसपी अमित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

डीआईजी ने नगर थाना बेगूसराय का किया निरीक्षण, एसपी भी रहे मौजूद 2निरीक्षण के बाद डीआईजी बाबू राम ने पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए संतोष व्यक्त किया और कहा कि नगर थाना ही नहीं बल्कि पूरे बेगूसराय जिले की पुलिस अच्छे तरीके से कम कर रही है। आज नगर थाना में निरीक्षण के दौरान भवन एवं साफ सफाई बहुत ही अच्छे स्थिति में पाया गया।सिरिस्ता की हालत भी काफी प्रसंसनीय है। लगातार जिले की पुलिस के द्वारा अपराधियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। साथ ही साथ अन्य अपराधियों की सूची बनाकर उन पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिससे कि अपराध नियंत्रण की दिशा में काफी सफलता प्राप्त हुई है।

- Sponsored Ads-

खासकर डायल 112 की टीम के द्वारा लोगों की सूचना पर तुरंत पहुंचने से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढा है और अब लोग अपनी शिकायत डायल 112 की टीम से भी कर रहे हैं। साथ ही साथ पुलिस पर विश्वास बढ़ने की वजह से आम लोगों का सहयोग भी अब पुलिस को बेहतर तरीके से प्राप्त हो रहा है।

बेगूसराय से सुमित कुमार बबलु की रिपोर्ट

Share This Article