समस्तीपुर: HPV वैक्सीन की दूसरी डोज लेते ही छात्रा की बिगड़ी तबीयत, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले से एक अहम खबर सामने आई है, जहां HPV वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद एक छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मामला जिले के पोखरैरा मध्य विद्यालय का है, जहां कक्षा सातवीं की छात्रा लक्ष्मी कुमारी को वैक्सीनेशन के दौरान सेकंड डोज दी गई थी।

- Sponsored Ads-

डोज लेने के कुछ ही देर बाद छात्रा की हालत खराब होने लगी, जिसके बाद स्कूल प्रशासन और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में छात्रा को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। छात्रा की मां नीतू देवी ने बताया कि लक्ष्मी की तबीयत पहले से थोड़ी खराब थी, और वैक्सीन लेने के बाद उसकी स्थिति और बिगड़ गई।

समस्तीपुर: HPV वैक्सीन की दूसरी डोज लेते ही छात्रा की बिगड़ी तबीयत, सदर अस्पताल में भर्ती 2डॉक्टरों का कहना है कि छात्रा की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में वैक्सीनेशन को लेकर अभिभावकों के बीच चिंता का माहौल देखा जा रहा है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले पर नजर बनाए हुए है।

Share This Article