नालंदा में अपराधियों का तांडव, बैंक कैशियर के घर भीषण डकैती, आधी रात को चार डकैतों ने बंधक बनाकर की लूटपाट

DNB Bharat Desk

तमंचों की नोक पर 2 लाख नगद व 30  लाख के आभूषण पर डाला डाका, बुजुर्ग को मारपीट कर किया जख्मी, मानपुर थाना क्षेत्र के अलौदिया गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क

इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही हैं। जहां मानपुर थाना क्षेत्र इलाके के अलौदिया गांव में चार की संख्या में डकैतों ने बैंक कैशियर के घर में घुसकर भीषण डकैती कर घटना को अंजाम दिया है। विरोध करने पर वृद्ध महिला के साथ डकैतो ने मारपीट में की है। घटना के संबंध में वृद्ध महिला कुसुम कुमारी ने बताया कि वह घर में अकेली रहती है।

नालंदा में अपराधियों का तांडव, बैंक कैशियर के घर भीषण डकैती, आधी रात को चार डकैतों ने बंधक बनाकर की लूटपाट 2देर रात चार की संख्या में डकैतों ने घर की चहार दिवारी फांदकर महिला को बंधक बनाकर घर के अंदर रखें 2 लाख नगद एवं 30 लाख के महंगे आभूषण के ऊपर डकैतों ने हाथ साफ कर दिया। करीब 1 घंटे तक डकैतो ने घर में जमकर तांडव मचाया। शोर मचाने पर महिला के साथ डकैतो ने मारपीट भी किया।

- Sponsored Ads-

नालंदा में अपराधियों का तांडव, बैंक कैशियर के घर भीषण डकैती, आधी रात को चार डकैतों ने बंधक बनाकर की लूटपाट 3वही इस घटना के संबंध में बैंक कैशियर कुशलेंद कुमार ने बताया कि वह शेखपुरा जिले में पीएनबी बैंक में बैंक कैशियर है जिसके कारण घर में सिर्फ उसकी मां रहती है। घटना के पीछे गांव के ही लोगों की मिली भगत की बात सामने आ रही है।वही मानपुर थाना पुलिस घटना की जांच में जुट गई है घटनास्थल से थोड़ी ही दूर वृद्ध महिला का मोबाइल भी बरामद हुआ है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article