बेगूसराय में पूजा कर लौट रहे युवकों पर नशेरियों का हमला,तीन युवक घायल,पुलिस मामले की कर रही है जांच

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बीती रात पूजा कर वापस लौट रहे लगभग आधे दर्जन बाइक सवार युवकों पर स्थानीय नशेरियों ने हमला कर दिया जिसमें तीन युवक घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना नगर थाना क्षेत्र के कर्पूरी स्थान चौक की है ।

- Sponsored Ads-

पीड़ित युवकों ने बताया कि वह देर शाम भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए कर्पूरी स्थान पहुंचे थे और जब वह अपनी बाइक को घूमाकर वापस लौट रहे थे उसी वक्त नशे की हालत में तकरीबन 10 युवक पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे तथा सोने के लॉकेट तक को छीन लिया। बाद में सभी  युवक जान बचाकर इधर-उधर भागे।

बेगूसराय में पूजा कर लौट रहे युवकों पर नशेरियों का हमला,तीन युवक घायल,पुलिस मामले की कर रही है जांच 2 तब तक स्थानीय लोगों की मौजूदगी की वजह से सभी नसेड़ी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पीड़ित यूवकों के द्वारा नगर थाने में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज की गई है । घायल लोगों की पहचान अविनाश कुमार, सावन कुमार एवं छोटू कुमार के रूप में की गई है । पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलु की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article