समस्तीपुर में ड्यूटी से लौट रहे लोको पायलट की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

DNB Bharat Desk

बड़ी खबर समस्तीपुर से है जहां ताजपुर थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने एक रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है घटना ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी पंचायत स्थित ताजपुर-हलई सड़क पर दरजनिया पुल के पास शुक्रवार की सुबह करीब 8:00 बजे हुई। मृतक की पहचान प्रमोद कुमार के रूप में की गई है, जो रेलवे में लोको पायलट (रेल ड्राइवर) के पद पर कार्यरत थे।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि प्रमोद कुमार ड्यूटी पूरी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार अपराधियों ने उन पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमले की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रमोद कुमार के शरीर पर कई गोलियों के निशान पाए गए हैं। गोली लगते ही उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश जताया और जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि दिनदहाड़े इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है, जबकि पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

समस्तीपुर में ड्यूटी से लौट रहे लोको पायलट की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत 2घटना की सूचना मिलते ही ताजपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

समस्तीपुर में ड्यूटी से लौट रहे लोको पायलट की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत 3फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें आपसी रंजिश, लूटपाट या अन्य कारणों की संभावना भी शामिल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर समस्तीपुर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से आम लोगों में भय का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्दी कार्रवाई कर पाती है और पीड़ित परिवार को न्याय दिला पाती है।

Share This Article