बेगूसराय लोकसभा के सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के नामांकन को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

अगामी 19 अप्रैल को बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से बेगूसराय_लोकसभा के सांसद सह केन्द्रीय मंत्री  गिरिराज सिंह के होने वाले नामांकन को लेकर आज बलिया नगर स्थित विवेक बिहार में बलिया प्रखंड के एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई और नामांकन के दिन होने वाले सभा की तैयारी की रूपरेखा तैयार की गई एनडीए के सभी सम्मानित साथियों ने बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से  सांसद सह केन्द्रीय_मंत्री गिरिराज सिंह के ऐतिहासिक जीत का संकल्प लिया।

- Sponsored Ads-

मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की अगुआई में देश बदल रहा है और हमें उस बदलाव को और अधिक गति देते हुए पुनः सशक्त सरकार का निर्माण करना है जिससे इस विकास यात्रा में कोई अवरोध पैदा न हो,भारत भव्य बने और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान अग्रणी श्रेणी में रखे। गिरिराज सिंह ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों से सम्वाद किया एवं कहा कि सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी व उसके घटक दलों की अगुआई में देश में हो रहे उत्तरोत्तर विकास को और अधिक गति देने के लिए कार्यकर्ताओं व आमजनमानस ने जो संकल्प लिया है वह पूर्ण होता दिख रहा है।

बेगूसराय लोकसभा के सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के नामांकन को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक 2“अबकी बार 400 पार” का लक्ष्य पूर्ण होगा व भारत विश्वगुरु बनेगा। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संयोजक व जदयू जिला अध्यक्ष रुदल राय  ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार लगातार विकास की गति को आगे बढ़ा रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता मिलकर गिरिराज सिंह जी को भारी मतों से विजय दिलाकर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथ को मजबूत करने का काम करेंगे। जदयू नेता  साहेबपुर कमाल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अमर कुमार ने कहा कि बिहार में 40 की 40 सीट राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन जीतकर महागठबंधन को जीरो पर आउट करने का काम करेंगी।

बेगूसराय लोकसभा के सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के नामांकन को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक 2हम जिला अध्यक्ष पीयूष कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विकास की नई गाथा लिख रहा है ,देश की जनता तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखने के लिए वयाकुल है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मंत्री राकेश रौशन उर्फ मुन्ना ने किया। मौके पर लोजपा नेता सुरेंद्र विवेक,जिला परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान,लोकसभा संयोजक कृष्णा मोहन पप्पू,राजेश अम्बष्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सन्नी,छोटे लाल सिंह,आयुष ईश्वर,नितिन कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article