चिराग पासवान ने किया भाजपा को समर्थन का एलान

DNB Bharat

चिराग पासवान ने मोकामा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया रोड शो, मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

डीएनबी भारत डेस्क 

लोजपा (रामविलास ) सुप्रीमो का राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान ने मोकामा और गोपालगंज सीटों पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन का औपचारिक एलान कर दिया। इसके साथ ही बिहार के दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है।

- Sponsored Ads-

मोकामा में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सांसद चिराग पासवान ने नेता विरोधी दल विजय कुमार सिन्हा की उपस्थिति में बिहार के दो सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन का औपचारिक एलान भी कर दिया। इस घोषणा के बाद मोकामा और गोपालगंज विधानसभा के आगामी चुनाव का तापमान भी बढ़ गया है। इसका कितना फायदा और नुकसान होगा। फिलहाल इसके लिए चुनाव नतीजे का इंतजार आमजनों के साथ राजनीतिक विश्लेषकों को भी रहेगा।

चिराग पासवान ने किया भाजपा को समर्थन का एलान 2

उल्लेखनीय है की 31 अक्टूबर को चिराग पासवान का जन्मदिन था। इस मौके पर यह घोषणा और भी रोचक बन चुका है। अपने जन्मदिन के मौके पर सांसद सह लोजपा(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भाजपा नेताओं के साथ केक काटकर उनका जन्मदिन मनाना बड़ा दिलचस्प हो गया है। बताते चलें के इससे पूर्व सांसद चिराग पासवान ने भाजपा उम्मीदवार सोनम देवी के समर्थन में रोड शो किया जिसमें हजारों युवाओं का जनसैलाब देखने को मिला। जो भाजपा प्रत्याशी के लिए तत्काल सुखद दिख रहा है। हलांकि 5 बजे के बाद उन्हें रोड शो मोकामा में ही रोकना पड़ा जिस कारण सैकड़ों कार्यकर्त्ता जगह जगह चौक चौराहों पर अपने युवा नेता को पुष्प माला से सम्मानित करने के लिए वाट जोहते भी देखे गये।

चिराग पासवान ने किया भाजपा को समर्थन का एलान 3

पटना संवाददाता मंजेश कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article