पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत पांच वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को पुलिस पदाधिकारी दया शंकर राम व पुलिस पदाधिकारी मदन कुमार ने दल बल के साथ समकालीन अभियान चलाया। जिसमें हामोडिह से चार और खरमौली से एक वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

- Sponsored Ads-

पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत पांच वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल 2इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि नालशी वाद संख्या 3142/09 के मामले में हामोडिह वार्ड 6 के मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद कौशल उर्फ डिंगू, मोहम्मद ऐनाउल उर्फ गब्बर, मोहम्मद मोक्तार के विरुद्ध और  टाउन थाना कांड संख्या 413 में खरमौली वार्ड नं 8 के निवासी राम चन्द्र महतो के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था। जिससे पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई हेतु न्यायालय भेज दिया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article