बछवाड़ा प्रखंड के अरवा पंचायत में भीषण अग्निकांड में मृतक के परिजन से मिलने पहुंचे जिलाधिकारी बेगूसराय

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के अरवा पंचायत के वार्ड संख्या 9 में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के चार लोगो की मौत की घटना को गंभीरता लेते हुए बेगूसराय जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने घटना की जानकारी लेने और शोक संतप्त परिवारजनों से मिलने बुधवार को मृतक के घर अरवा गांव पहुंचे। डीएम ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर ढांढस बंधाते हुए घटना की पूरी जानकारी ली।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा प्रखंड के अरवा पंचायत में भीषण अग्निकांड में मृतक के परिजन से मिलने पहुंचे जिलाधिकारी बेगूसराय 2जिलाधिकारी सह रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष रोशन कुशवाहा के साथ बेगूसराय पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार,रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य डॉ नलनी रंजन, डॉ संजय कुमार, डॉ अशोक कुमार अमर,दिलीप कुमार सिन्हा,एसडीएम राजेश कुमार,जदयू के रुदल राय,एसडीओ राकेश कुमार,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बछवाड़ा डॉ रामकृष्ण के द्वारा सभी पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी स्थिति का जायजा लेते हुए उनके बीच कम्बल,धोती,साड़ी,लुंगी,गमछा,बर्तन सेट, चावल, बिस्कुट,ब्रेड व दवा आदि जरुरत सामान का वितरण किया गया।

बछवाड़ा प्रखंड के अरवा पंचायत में भीषण अग्निकांड में मृतक के परिजन से मिलने पहुंचे जिलाधिकारी बेगूसराय 3वही रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य डॉ नलनी रंजन ने बताया रेड क्रॉस सोसायटी एक ऐसी संस्था है जो जाति धर्म से उपर उठकर हमेशा मदद करने का काम करता है। रेड क्रॉस सोसायटी का हेड ब्रांच स्वीटजरलैंड में है हमलोग उसके ब्रांच है। हमलोगो को यहां के घटना की जानकारी प्राप्त हुआ। जिसके बाद हमलोग अरवा गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को मदद करने का काम कर रहे हैं।

बछवाड़ा प्रखंड के अरवा पंचायत में भीषण अग्निकांड में मृतक के परिजन से मिलने पहुंचे जिलाधिकारी बेगूसराय 4हमलोग चाहते है कि आप लोग भी रेड क्रॉस सोसायटी से जुड़े और एक मुठ्ठी मांगकर दस मुठ्ठी दान करें। मौके पर बीडीओ अभिषेक राज,सीओ दीपक कुमार, थानाध्यक्ष अजित कुमार समेत रेड क्रोस सोसायटी के सदस्य मौजूद थे।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article