बेगूसराय में पिस्टल के साथ दो बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

पुलिस को बदमाशों के पास से एक बाइक, एक पिस्टल और एक मोबाइल मिली है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिलान्तर्गत उत्तरी तेघड़ा के किरतौल दुर्गा मंदिर के समीप से पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस को बदमाशों के पास से एक बाइक, एक पिस्टल और एक मोबाइल मिली है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में पिस्टल के साथ दो बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार 2इस संबंध में तेघड़ा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बदमाश पकठौल निवासी आशुतोष कुमार और अमरनाथ कुमार को किरतौल दुर्गा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार बुधवार को दस बजे रात में एक फोन कॉल के माध्यम से सूचना दी गई की कुछ अपराधी दुर्गा स्थान के पास हथियार के साथ मौजूद हैं।

बेगूसराय में पिस्टल के साथ दो बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार 3पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्गास्थान पहुंचकर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। हलांकि पुलिस द्वारा गिरफ्तार बदमाशों के विरूद्ध पहले कोई मामला दर्ज नहीं होने की बात बताई गई है। पुलिस ने बताया कि दस मिनट के अन्तराल पर बताए गए स्थान पर पुलिस के पहुंचने से कोई बड़ी घटना को अंजाम देने से रोका गया।

पुलिस द्वारा यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि गिरफ्तार बदमाश कौन बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस की कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है।

बेगूसराय तेघरा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article