तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, कबड्डी में रमन रॉयल्स ने शिवाजी सुपर किंग्स को दो अंको से किया पराजित

DNB Bharat Desk

 

तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल रानी परिसर में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी तीन पंचायत के रानी गांव स्थित तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल रानी परिसर में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. खेल कूद प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार के खेल कबड्डी,खो-खो,क्रिकेट, लंबी दौड़,लंबी कूद, ऊंची कूद आदि का आयोजन किया गया. खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में शिक्षक शिक्षिका छात्र-छात्रा समेत सैकड़ो की संख्या में अभिभावक मौजूद थे.

- Sponsored Ads-

तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, कबड्डी में रमन रॉयल्स ने शिवाजी सुपर किंग्स को दो अंको से किया पराजित 2खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी प्रतियोगिता में दिनकर डेयर डेविल्स, रमन रॉयल्स,अरविंद शिवाजी सुपर किंग्स टीम ने शिरकत किया। खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन विद्यालय के संस्थापक सह अवकाश प्राप्त स्टेशन अधीक्षक सुधीर राय ने किया। कबड्डी प्रतियोगिता रमन रॉयल्स एवं दिनकर डेयर डेविल्स के बीच खेला गया. जिसमें दिनकर डेयर डेविल्स की टीम को रमन रॉयल्स की टीम ने 16 अंकों से पराजित किया.

तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, कबड्डी में रमन रॉयल्स ने शिवाजी सुपर किंग्स को दो अंको से किया पराजित 3वही खो खो खेल में रमन रॉयल्स और अरविंद शिवाजी सुपर किंग्स और दिन का डेयरडेविल्स के बीच खेला गया. जिसमें अरविंद शिवाजी सुपर किंग्स ने रमन रॉयल्स के ऊपर अपना जीत हासिल किया. वही तीन दिवसीय फाइनल में कबड्डी में रमन रॉयल्स ने शिवाजी सुपर किंग्स को दो अंको से पराजित किया. वही क्रिकेट प्रतियोगिता में शिवाजी सुपर किंग्स ने रमन रॉयल्स को पराजित किया.

तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, कबड्डी में रमन रॉयल्स ने शिवाजी सुपर किंग्स को दो अंको से किया पराजित 4वही अन्य खेल प्रतियोगिता में वर्ग 1 से लेकर वर्ग 10 तक के सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने अपना जौहर दिखाए व खिताब जीता है. खेल प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीम को विद्यालय के निदेशक अमित विक्रम के द्वारा मेडल व शील्ड प्रदान किया गया. खेल पर कूद प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में कबड्डी प्रतियोगिता में सिद्धांत कुमार व रितेश कुमार थे. जबकि क्रिकेट प्रतियोगिता में अमर कुमार एवं सचिन कुमार मौजूद थे.

तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, कबड्डी में रमन रॉयल्स ने शिवाजी सुपर किंग्स को दो अंको से किया पराजित 5मौके पर मंजेश कुमार, मोहम्मद मुराद, सपना कुमारी, बबली कुमारी ,रश्मि कुमारी, प्रेमा कुमारी, दीपा कुमारी ,रीता कुमारी समेत दर्जनों की संख्या में शिक्षक शिक्षिका व अभिभावक मौजूद थे.

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article