डीएनबी भारत डेस्क
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंजाब के लुधियाना के ग्यासपुरा जहरीली गैस लीक से हुयी मौत की घटना को अत्यंत दुखद बताया है। हादसे में बिहार के गया जिले के रहनेवाले एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
- Sponsored Ads-

मुख्यमंत्री ने पंजाब के लुधियाना के ग्यासपुरा में हुयी जहरीली गैस लीक से हुये हादसे में बिहार के मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि पंजाब सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके घर तक लाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।
- Sponsored Ads-
