फुलवड़िया पुलिस ने तिवारी टोला से शातिर मोबाइल चोर अमित तिवारी को चोरी के मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के फुलवड़िया थानाक्षेत्र अंतर्गत नप बरौनी वार्ड 18 तिवारी टोला में थानाध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के फुलवड़िया थानाक्षेत्र अंतर्गत शोकहारा 02 बरौनी बस स्टैंड वर्तमान बरौनी नगर परिषद वार्ड 18 तिवारी टोला में फुलवड़िया थानाध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी में एक शातिर मोबाइल चोर को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में फुलवड़िया थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शोकहारा 02 बरौनी नगर परिषद वार्ड 18 बस स्टैंड तिवारी टोला में छापेमारी की गई। जिसमें तिवारी टोला वार्ड 18 निवासी टेम्पू तिवारी का लगभग 21 वर्षीय पुत्र शातिर मोबाइल चोर अमित तिवारी को चोरी एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार का बेगूसराय जेल भेज दिया गया।

स्थानीय लोगों और जानकारों के मुताबिक बस स्टैंड बरौनी शोकहारा 02 बरौनी नगर परिषद वार्ड 18 में स्थित तिवारी टोला में तीन चार शातिर तिवारी गेंग का ग्रुप हैं जो फुलवड़िया थानाक्षेत्र सहित बेगूसराय जिला के विभिन्न क्षेत्रों एवं बिहार के अन्य जिलों में नगद रूपया, गहने एवं मोबाइल छिनतई की घटना को अंजाम देते हैं। पकड़े जाने पर गलत नाम गलत ठिकाना बताना इनके लिए नई बात नहीं है।

पटना डेस्क 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article