बेगूसराय उत्पाद विभाग टीम पर शराब कारोबारियों का हमला

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग टीम की कार्रवाई में 05 शराब कारोबारी गिरफ्तार

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार में लागू शराबबंदी को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन एवं उत्पाद विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। लेकिन शराब कारोबारियों के भी हौसले बुलंद हैं और लगातार विभिन्न क्षेत्रों में महुआ शराब का निर्माण एवं बिक्री खुलेआम किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

बीती रात भी उत्पाद विभाग की टीम ने सिंघोल, भगवानपुर सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में शराब की सूचना पर छापेमारी की। लेकिन भगवानपुर थाना क्षेत्र के अतरुआ में उत्पाद विभाग की टीम पर शराब कारोबारियों ने हमला कर दिया।

हालांकि इस हमले के बाद किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। किसी तरह उत्पाद विभाग की टीम जान बचाकर मौके से निकल पाई। हालांकि इस दौरान उत्पाद विभाग ने 5 शराब कारोबारियों को हिरासत में लिया है साथ ही साथ 5 लीटर महुआ शराब एवं सैकड़ों लीटर तारी को नष्ट भी किया गया है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article