सिमरिया घाट बिन्द टोली चार वार्ड में घूसा गंगा नदी का पानी

DNB Bharat Desk

गंगा नदी का पानी घर में आने की वजह से दस हजार लोग प्रभावित

डीएनबी भारत डेस्क

बरौनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मल्हीपुर दक्षिणी पंचायत के सिमरिया घाट बिन्द टोली के वार्ड संख्या 12,13,14,15 जहां पूर्ण रुपेण गंगा नदी के पानी से प्रभावित हो गया है। जबकि मल्हीपुर बिन्द टोली के वार्ड नंबर 9,10 आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है।इन सभी इलाकों में लगातार गंगा नदी का पानी बढ़ता जा रहा है। अगर इसी तरह पानी के बढ़ने का रफ्तार रहा तो अन्य इलाकों में पानी भर जाएगा। वहीं गंगा नदी के पानी के आने की वजह से सिमरिया घाट बिन्द टोली से उलाव जाने वाले मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार से पानी बह रहा है।

सिमरिया घाट बिन्द टोली चार वार्ड में घूसा गंगा नदी का पानी 2वहीं सिमरिया घाट बिन्द टोली के अन्य ग्रामीण सड़कों पर पानी बह रहा है। वहीं अंचल अधिकारी बरौनी सूरज कान्त, कर्मचारी शैलेन्द्र कुमार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों की सूची बनाया जा रहा है। उसके बाद सरकारी स्तर से सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा स्थिति नियंत्रण में है यहां अन्य स्थानों के तरह भयावह स्थिति नहीं है। इससे घबड़ाने की आवश्यकता नहीं है बल्कि सजग रहने की आवश्यकता है आवश्यकता होते ही सभी को ऊंचे स्थान पर रहना है।

- Sponsored Ads-

सिमरिया घाट बिन्द टोली चार वार्ड में घूसा गंगा नदी का पानी 3वहीं मल्हीपुर दक्षिणी के पूर्व मुखिया रंजीत कुमार ने बताया कि दो दिन से लगातार पानी बढ़ रहा है और अब भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे ही पानी बढ़ता जाएगा तो और कई वार्ड में पानी भर जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन इलाकों में पानी आया है वहां के लोग अपने परिवार के साथ फोरलेन सड़क एवं विधालय भवन में शरण ले रहें हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को पालीथीन एवं खाने का इंतजाम अविलंब करने की मांग की है। साथ ही चार नाव उपलब्ध कराने की मांग की है। अधिकांश घर फूस का है।जिस वजह से घर छोड़कर सबको ऊंचे स्थान पर जाने को मजबूर हैं।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article