बाइक दुर्घटना में जख्मी महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

मृतिका मेघौल निवासी संजय कुमार सिंह की 45 वर्षीया पत्नी अमेरिका देवी है।

डीएनबी भारत डेस्क

विगत दिनों बाइक से गिरकर जख्मी महिला की मौत इलाज के दौरान मंगलवार को बेगूसराय में हो गयी । मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया । मृतिका मेघौल निवासी संजय कुमार सिंह की 45 वर्षीया पत्नी अमेरिका देवी है । बताते चले कि विगत बुधवार को अमेरिका देवी मेघौल गांव स्थित शिव मंदिर में पूजा करने उपरांत अपने पुत्र के साथ वाइक से घर लौट रही थी ।
तभी मेघौल ग्रामीण पथ पर बने ब्रेकर पर बाइक असंतुलित हो गया । इस दौरान बाइक पर से गिरकर गंभीर रूप जख्मी हो गयी । परिजनों ने तत्क्षण इलाज के लिए उसे खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया । जहां प्राथिमिक चिकित्सा उपरांत महिला की स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया ।
परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया था । घटना की पुष्टि स्थानीय मुखिया पुरुषोत्तम सिंह ने किया है ।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article