रिमझिम वर्षा से खरीफ फसलों में नई जान आने की उम्मीद

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को रिमझिम वर्षा होने से खेतों में लगी खरीफ फसलों में नई जान आने की उम्मीद व्यक्त किया गया है। किसानों ने इस वर्षा को फसलों के लिए फायदेमंद बताया है। वहीं कृषि वैज्ञानिकों ने भी इस वर्षा को लाभकारी बताया है।

खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ रामपाल ने किसानों को धान की फसलों में खाद देने की सलाह दी है। उन्होंने वर्षा के दौरान कीट नाशक दवाई का छिड़काव नहीं करने की सलाह किसानों को दिया है। वरीय कृषि वैज्ञानिक ने सब्जी के पौधों की विशेष देखभाल करने की जरूरत बताया है।

रिमझिम वर्षा से खरीफ फसलों में नई जान आने की उम्मीद 2यहां के किसानों ने बताया कि इस वर्ष खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में कम वर्षा होने से सुखार की स्थिति उतपन्न हो गई है।किसानों का कहना है कि यदि कुछ समय के अंतराल पर वर्षा होती रही तो खरीफ फसलों को फायदा होगा।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article