बेगूसराय में गंगा स्नान करने के दौरान मां और दो बेटी डूबकर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम  

DNB Bharat Desk

 

घटना बलिया थाना क्षेत्र के तुलसी टोल गंगा नदी घाट की है।

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में गंगा स्नान करने के दौरान मां और दो बेटी डूबकर मौत हो गई।  मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के तुलसी टोल गंगा नदी घाट की है। मृतक महिला की पहचान तुलसी टोल के रहने वाले बबलू तांती की पत्नी द्रोपती देवी के रूप में की गई है। एवं पुत्री रिमझिम कुमारी और रोमा कुमारी के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में गंगा स्नान करने के दौरान मां और दो बेटी डूबकर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम   2बताया जा रहा है कि महिला अपने दोनों पुत्री के साथ गंगा स्नान करने के लिए गई थी। गंगा स्नान करने के दौरान ही दोनों पुत्री डूब रही थी। तभी दोनों पुत्री को डूबता देखकर महिला ने अपने दोनों पुत्री को बचाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन बचा नहीं सका और खुद महिला  गंगा नदी में भी डूब गई। स्थानीय लोगों ने तीनों को डूबता देखकर बचाने के लिए पानी में कूदा तब तक में तीनों डूब गया। काफी खोजबीन के बाद महिला का शव गंगा नदी के पानी से बरामद किया।

बेगूसराय में गंगा स्नान करने के दौरान मां और दो बेटी डूबकर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम   3जबकि काफी घंटे के बाद दोनों पुत्री का भी स्थानीय गोताखोर के द्वारा गंगा नदी के पानी से शव को बरामद किया। फिलहाल इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी भीड़ लगी हुई है। वही इस घटना की सूचना बलिया थाना पुलिस को दी। मौके पर बलिया थाने के पुलिस पहुंचकर तीनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हालांकि एक साथ मां और दो पुत्री की मौत के बाद इलाके में हहड़कंप मच गया

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article