राजेन्द्र पुल पर रुक -रुक कर लगता रहा जाम, राहगीरों को उठानी पड़ी बड़ी परेशानी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

राजेन्द्र पुल पर परिचालन वन वे रहने की वजह से बुधवार को भी सुबह से शाम तक राजेन्द्र पुल पर जाम लगा रहा।एन एच 31 सड़क पर वाहनों की संख्या में वृद्धि की वजह से बाटा मोड़, राजेन्द्र पुल पर से एनटीपीसी बरौनी गेट तक जाम लग जाता था। फिर धीरे धीरे पुल वन वे ट्रैफिक चालू होने पर वाहनों को गुजारा जाता।

सड़क पर महिला व पुरुष बल के साथ साथ जीरोमाइल सर्किल इंस्पेक्टर मदन कुमार सिंह, चकिया ओपी प्रभारी दिवाकर प्रसाद सिंह, एफसीआई ओपी प्रभारी अमीत कुमार कांत, जीरोमाइल ओपी प्रभारी चंदन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी सड़क पर खड़ा होकर वन वे ट्रैफिक व्यवस्था करके जाम से निजात दिलाने में लगे दिखें। वही जीरोमाइल गोलंबर पर जीरोमाइल ओपी प्रभारी चंदन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी राजेन्द्र पुल के रास्ते पटना सहित अन्य जगह जाने वाले चार पहिया वाहनों को हाजीपुर के रास्ते से जाने का आग्रह करते रहे और वाहनों को उधर भेजा गया

राजेन्द्र पुल पर रुक -रुक कर लगता रहा जाम, राहगीरों को उठानी पड़ी बड़ी परेशानी 2। जिससे राजेन्द्र पुल पर लंबा सड़क जाम नहीं रहा नहीं तो सड़क पर लंबा जाम दिखता।जाम की वजह से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।जाम के दौरान लोगों को बुंद भर पानी के लिए भी तरस खानी पड़ी।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article